फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बलिया से पकड़ा चोर, नगदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नंगला गांव में एक माह पहले हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने बलिया से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका बेटा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से 1.60 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नंगला गांव में जितेंद्र के घर पर नौकरी करने वाला आकाश पुत्र वकील राम निवासी जैदोपुर छितोनी थाना बासडीह रोड जनपद बलिया साढ़े चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गया था। जितेंद्र ने आकाश व उसके पिता वकील राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बलिया में दबिश देकर आरोपी वकील राम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से 1.60 लाख रुपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि उसका बेटा आकाश नगदी चोरी कर ले गया था। उसने उसे 1.60 लाख रुपये ही दिए थे। शेष रकम उसके पास है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें