फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वर नगर गांव में किसान पर हुए जानलेवा हमले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव में गत दिवस अशोक पुत्र बनवारी को गोली मार दी गई थी। घायल को चिंताजनक हालत में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अशोक के भाई आनंद ने गांव के ही दो लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने एक आरोपी अनुराग पुत्र हरफूल निवासी धनौरा को गांव के ही टेंपो स्टैंड से सुबह गिरफ्तार किया, जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस भी बरामद किये। पूछताछ में अनुराग ने बताया कि दो दिन पूर्व अशोक व उसके पुत्र सहित तीन ने उसकी निर्मम पिटाई की थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल दूसरे नामजद आरोपी आजाद पुत्र राज सिंह को भी पुट्ठी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें