फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस फोर्स में फर्जी कागजात लगाकर भर्ती होने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। वह 2010 में आरपीएफ में भर्ती हुआ। पांच माह पहले उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि गढ़ी कांगरान गांव निवासी मान सिंह सात अक्तूबर 2010 में फर्जी कागजात लगाकर रेलवे पुलिस फोर्स में भर्ती हो गया। रेलवे अधिकारियों ने कागजों की जांच कराई तो मामला पकड़ में आया। 20 अप्रैल 2018 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल दिल्ली शशि कुमार ने दोघट थाने पर मानसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी युवक तभी से ही फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की कि वह घर पर ही है। पुलिस ने दबिश देकर उसे घर से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें