बड़ौत (बागपत)।
खत्री गढ़ी मेें मंगलवार की दोपहर छात्रा से छेड़खानी को लेकर बावली और बिजरौल गांव के युवकों में मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक ने हवाई फायरिंग की तो क्षेत्र मेें अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे तीन युवकों को दबोचा। हालांकि देर रात्रि तक दोनों गांवों के गणमान्य लोग समझौते मेें जुटे रहे।
मंगलवार को दोपहर के समय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक छात्र जब खत्री गढ़ी के एक कोचिंग सेंटर से पढ़कर अपने गांव जाने लगी, तभी क्षेत्र के एक अन्य गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस दौरान वहां से छात्रा के गांव के युवक वहां पर पहुंचे और इसका विरोध किया, देखते ही देखते उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान दबदबा बनाने के लिए एक गुट के युवकों ने हवाई फायर कर दी। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और लोग दुकानों मेें जा छिपे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से भाग रहे तीन युवकों को दबोचा। हालांकि देर शाम तक दोनों पक्षों का समझौता कराने को लेकर दोनों ही गांवों के गणमान्य लोग थाने पर जमा रहे। पुलिस का कहना था कि फिलहाल समझौते की बात चल रही है।