फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक कस्बे में कूड़ा डालने गई कक्षा 11 की छात्रा से रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी युवक मारने की धमकी देकर भाग निकला। इतना ही नहीं कुछ देर बाद आरोपी तमंचा लेकर छात्रा के घर पहुंचा और परिजनों को आतंकित कर थाने में शिकायत न करने की धमकी दी। परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शनिवार की शाम कक्षा 11 की छात्रा घर के बाहर कूड़ा डालने गई । इसी समय गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में जबरन खींचकर ले गया। युवक ने छात्रा के साथ रेप की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर छात्रा की मां समेत कई महिला वहां पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। परिजन जब थाने में शिकायत करने के लिए जाने लगे तो आरोपी तमंचा लेकर छात्रा के घर पहुंचा गया और परिजनों को आतंकित कर मारने की धमकी दी। रविवार को पीड़ित थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें