फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब सहित तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना पुलिस ने क्षेत्र के बुढेड़ा गांव में छापा मारकर एक मकान से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब बरामद की और शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बुढेड़ा गांव में एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी है। सूचना पर उन्होंने पुलिसकर्मियों संग बुढेड़ा पहुंचकर एक मकान छापा मारा तो वहां हरियाणा की अलग-अलग ब्रांड की 15 पेटी शराब बरामद की और शराब तस्कर राजू पुत्र ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब अपनी परचून की दुकान पर बेचता था। थाना पुलिस ने आरोपी का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें