फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से दहला गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के मामले में दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दस की छात्रा से ब्लैकमेल कर तीन माह तक रेप करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। उधर आरोपी के पिता ने आरोप लगाया कि छात्रा पक्ष के लोगों ने उनके मकान पर गोलियां चलाई, जिसमें एक कुत्ते की भी मौत हो गई है। उधर पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दस की छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ तीन माह तक रेप किया और उसको ब्लैकमेलिंग कर 52 हजार रुपये भी ऐंठ लिए थे। इस मामले में छात्रा के पिता ने कोतवाली में रिजवान उर्फ कल्लू पुत्र साबिर व उसके दोस्त राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता साबिर व महमूद को हिरासत में लिया है। साबिर ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने रात में उनके घर पर फायरिंग की। गोली लगने से एक कुत्ते की भी मौत हो गई। वहीं छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई। आरोपी अपना बचाव करने एवं क्रास केस लिखवाने के फेर में उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। आरोपियों ने ही कई हवाई फायर किए है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गांव में फायरिंग नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें