फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के इनामी हप्पू समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में प्रधान सुभाषना देवी के मकान पर फायरिंग के मामले में एक लाख के इनामी बदमाश अजीत उर्फ हप्पू सहित तीन नामजद और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांगनौली में बुधवार रात ग्राम प्रधान सुभाषना देवी के घर पर सशस्त्र बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। घर पर मौजूद प्रधान सुभाषना, उनके पति सत्यवीर सिंह, बेटा राहुल राठी और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने कमरे में अंदर घुसकर जान बचाई थी। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई थी। बृहस्पतिवार सुबह ग्राम प्रधान के पति सत्यवीर सिंह राठी ने दोघट थाने में इनामी बदमाश अजीत उर्फ हप्पू निवासी बावली, उसके साथ पंकज पुत्र रामफल और पंकज पुत्र किरण निवासी गांगनौली एवं अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंकज पुत्र किरण और विकास निवासी गांगनौली को वारदात के बाद ही गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
ग्राम प्रधान के पति सत्यवीर सिंह राठी ने बताया कि इनामी बदमाश से दुश्मनी के कारण उनके बेटे प्रमोद की हत्या की। बदमाश हप्पू उनके परिवार की हत्या करना चाहता है। हप्पू और उसके साथी गांगनौली के जंगल में ही छिपे हैं। हप्पू उनका कई दिन से पीछा कर रहा था। जिस मार्ग से वे जाते थे, उसी मार्ग पर बदमाश उनकी हत्या करने की फिराक में रहते हैं। उन्हें हप्पू से जान का खतरा है।
विज्ञापन


परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव की प्रधान सुभाषना देवी ने एसपी और डीएम को पत्र देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उनके परिवार को खतरा है, इसलिए उन्हें निशुल्क दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाए। उन्होंने हप्पू के साथ पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थाने का एक पुलिसकर्मी हप्पू के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें