फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात बदमाश ने स्कूटी सवार को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली रोड रेलवे फाटक के पास एक कुख्यात बदमाश ने गर्दन पर चाकू रख कर स्कूटी सवार युवक को अगवा किया। पंचवटी रजबाहे के पुल के पास बाइक और स्कूटी में सीधी टक्कर हो गई। इसके बाद बदमाश युवक को चाकू मारकर भाग गया। व्यापारियों ने कहा सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक का भी पता नहीं चला। इस वारदात से व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे नगर निवासी एक युवक बिनौली रोड से बाजार की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नगर के एक मोहल्ले का कुख्यात बदमाश हाथ में चाकू लेकर रेलवे फाटक के पास पहुंचा और स्कूटी सवार युवक की गर्दन पर चाकू रख दिया और उससे चलने को कहा। युवक बदमाश के डर से स्कूटी लेकर बाजार की तरफ चल दिया। जैसे से दोनों पंचवटी रजबाहे के पुल पर पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक में उनकी टक्कर हो गई। इससे स्कूटी पर सवार युवक और बदमाश गिर गए। इसके बाद कुख्यात बदमाश स्कूटी सवार युवक की गर्दन पर चाकू मारकर कुंदन पुरी से होते हुए भाग गया। घायल स्कूटी सवार युवक भी अपनी स्कूटी को लेकर चला गया। इस वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। व्यापारियों ने कहा सूचना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात के बारे में जानकारी ली। पुलिस को घायल युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई भी सूचना देने नहीं आया है। यदि कोई आता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें