फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की हवेली में फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत नगर पालिका के चेयरमैन एडवोकेट राजूद्दीन की जीत के बाद निकाले जुलूस के समय पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद की हवेली में फायरिंग करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को वीडियो से पहचान कर गिरफ्तार किया है। आरोपी जानलेवा हमले के केस में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में चेयरमैन पद पर जीत दर्ज करने के बाद एडवोकेट राजूद्दीन और उनके समर्थकों ने पुलिस के मना करने के बाद भी शुक्रवार को विजयी जुलूस निकाला । उस समय राजूद्दीन अपने समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री कोकब हमीद की हवेली में भी गए थे। वहां एक युवक ने हर्ष फायरिंग की । युवक की गतिविधियां कैमरे में कैद हो गई । बाद में पुलिस ने जुलूस को बीच रास्ते में ही रोक दिया था और मिनी ट्रक सहित डीजे जब्त कर लिया था। कोतवाल की तरफ से चेयरमैन राजूद्दीन, उनके बेटे समेत 20 लोगों को नामजद कर 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही थी। साथ ही हवेली में की गई फायरिंग की वीडियो वायरल हो गई । एसपी जय प्रकाश ने इस पर संज्ञान लेकर फायरिंग करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस को पता लगाने के निर्देश दिए । तभी से ही पुलिस उसका पता लगाने में जुट गई थी। रविवार को शाम के समय पुलिस ने पता लगाकर उसको गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि पूर्व मंत्री की हवेली में फायर करने का आरोपी नदीम पुत्र मुस्तफा निवासी माता कॉलोनी बागपत है। उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद हो गया है। कोतवाली प्रभारी ने कहा आरोपी ने दो साल पहले शादी समारोह में डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस वारदात में उसके दो ओर साथी शामिल रहे थे। उनको जेल भेजा गया था। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें