बागपत। निवाड़ा गांव की 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी।
निवाड़ा गांव की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया वह नैथला मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे पर परिवार के साथ मजदूरी करता था। वहां से उसकी बेटी 22 जून को अचानक लापता हो गई। तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता चला। बाद में जानकारी मिली निवाड़ा में ही रहने वाले लोगों ने उसकी बेटी का अपहरण किया है। आरोपियों से जानकारी की ,लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे वह परेशान है। उन्होंने अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले में आरोपी दीपक, सीताराम, विनोद, रोशनी और वर्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।