भगौट के युवक ने मारी थी लोहा व्यापारी को गोली
बागपत। लोहा व्यापारी सुनील गोयल को गोली मारने के मामले में पुलिस की जांच में भगौट गांव के युवक का नाम सामने आया है। पुलिस का कहना है कि सजायाफ्ता हरेंद्र बली के कहने पर ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
व्यापारी सुनील गोयल आठ अगस्त को अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे । एक बदमाश ने दुकान पर पहुंचकर उनको गोली मार दी थी और चिट्ठी दुकान में फेंक दी थी। इसमें हरेंद्र बली के नाम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी । पुलिस ने जेल में पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। पता चला था जेल में बली गांव सजायाफ्ता हरेंद्र बंद है। उसने ही अपने साथियों से वारदात को अंजाम दिलवाया था। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में लगी हुई है। इस मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिल गई है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा व्यापारी को भगौट गांव के युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली मारी है। उसने वारदात को अंजाम हरेंद्र बली के कहने पर दिया है। उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
आशीष त्यागी बोला, उन पर लगाए आरोप निराधार
बागपत। चोपड़ा महेशपुर गांव के आशीष त्यागी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर द्वारा लगाए आरोप को पूरी तरह से निराधार बताए हैं। बल्कि उसने ही जिलाध्यक्ष पर कई आरोप लगाए।