फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय में चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट में स्थित चुनाव कार्यालय में तीन दिन पहले हुई चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मंगलवार की रात माता कालोनी में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय में चार मार्च की रात को चोरों ने ताले तोड़कर दो कंप्यूटर, बैटरी, इनवर्टर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई। पुलिस कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
वहीं मंगलवार को माता कालोनी निवासी शहजाद की ई-रिक्शा से दो बैटरी चोरी हो गई थी। पुलिस ने दो चोरों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से चोरी की दो बैटरी बरामद हुई। ई-रिक्शा चालक ने जिस दुकान से बैटरी खरीदी थी, चोर उसी दुकान पर बैटरी बेचने पहुंच गए। जिसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव कार्यालय में चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगी हुई हैं। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। वहीं दो बैटरी चोर रिजवान निवासी एकता कालोनी व रहमान निवासी मोहल्ला सराय बागपत को पकड़ा है। उनके पास से दो बैटरी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें