फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत ।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास युवक ने कार सवारों से लिफ्ट मांगी। इस दौरान दो युवकों ने युवक पर हमला किया। साथ ही आरोपी मारने की धमकी देेकर भाग गए। घायल ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव निवासी नवीन पुत्र राम कुमार ने बताया कि वह बहालगढ़ हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार की रात में वह घर लौट रहा था। गौरीपुर मोड़ के पास घर जाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान ईको कार में सवार लोगों से लिफ्ट मांगी। उसने चालक के बिना पूछे ही खिड़की खोल दी। कार में दो लोग शराब पी रहे थे। इसे लेकर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल के भाई सचिन ने आरोपी सत्यवीर निवासी संतोषपुर बाघू व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें