बागपत। बड़का गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर धर्म सिंह सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज बड़का एक माह पहले साजिश के तहत युवक की पिटाई करवाने का आरोप लगाया। युवक को प्रधानाचार्य ने फोन कर धोखे से बुलाया और छात्राओं से पिटाई कराई। वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने बिना सच्चाई जाने झूठा मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेजा। एसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में काफी दिन से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर धोखे से आठ दिसंबर को धर्म सिंह सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज बड़का में प्रधानाचार्य ने युवक को फोन कर कंप्यूटर पर काम करने के लिए बुलाया। योजनाबद्ध तरीके से छात्राओं से उसकी पिटाई कराई। प्रधानाचार्य ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने बिना सच्चाई जाने से ही वायरल वीडियो के आधार पर झूठा मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेजा। एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इन में अश्वनी, अनिल, हरबीर, राजेश, श्रीपाल, प्रवीण, सुदेश, कौशल्या, बॉबी, कविता आदि रहे।