फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट भागे कुख्यात, रोज एक चोरी और जेल में मारा गया बजरंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सालभर पुलिस बेबस नजर आई। पुलिस के हाथ से कुख्यात जावेद रटौल और पूर्व विधायक रामवीर शौकीन छूटकर भाग गए। आंकड़े बताते हैं कि रोज चोरी की एक वारदात हुई। हर महीने हत्या की पांच वारदात हुई। खेकड़ा में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या से जिला दहल गया। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या से पुलिस और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो गए। कई बार जिले का माहौल खराब करने की कोशिशें हुई। बागपत के लक्ष्मण पुरा चौक पर दो समुदाय भिड़ गए, जबकि गोकशी को लेकर कई बार तनाव के हालात बनते दिखे। शराब तस्करी के मुकदमे सबसे ज्यादा हैं, इसके अलावा आर्म एक्ट के 15 दिसंबर तक ही 422 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। बागपत लावारिस लाशों को ठिकाने लगाने का ठिकाना बन गया। एक या दो नहीं बल्कि 11 से अधिक लाशें बागपत में फेंक दी गई। पुलिस सालभर वारदातों की उलझी गुत्थी सुलझाने में ही उलझी नजर आई।
विज्ञापन



बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या
बागपत। नौ जुलाई को बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई। तत्कालीन जेलर ने सुनील राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, लेकिन पुलिस की जांच और वारदात की कई गुत्थियां अभी भी अनसुलझी बनीं हुई है।


खेकड़ा में मासूम की हत्या से दहले लोग
बागपत। दिल दहला देने वाली वारदात हुई खेकड़ा में। किताब लेने से घर से निकली 10 साल की मासूम की 20 सितंबर को हत्या कर लाश फेंक दी गई। किताब के बहाने मासूम को दुकान में बुलाया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने हंगामा किया। आरोपी फांसी के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में ही सामूहिक दुष्कर्म
बागपत। नर्सिंग की छात्रा से 15 अक्तूबर को जिला अस्पताल में ही सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। लचर हालात यह है कि सीसीटीवी खराब पड़े थे। लखनऊ तक गूंज हुई।


हप्पू पकड़ा, जावेद और शौकीन भागे
बागपत। पुलिस ने राजस्थान के देवली से एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू को पकड़ लिया, लेकिन इनामी जावेद रटौल और पूर्व विधायक रामवीर शौकीन पुलिस के हाथ से छूटकर ही भाग गए, अब तक नहीं पकड़े जा सके। मुठभेड़ में पुलिस ने बिनौली थाना क्षेत्र में मेरठ के दीपक दायमपुर को मार गिराया।


सुर्खियों में जेल, यहां चलते हैं मोबाइल
बागपत। बागपत जेल साल भर सुर्खियों में रही। बजरंगी की हत्या से पहले भी यहां कई बार मोबाइल चलने की शिकायत की गई थी। इसके अलावा जेल से रंगदारी मांगने, बदमाशों के आपस में भिड़ने के कई मामले सामने आए।


इस तरह हुआ अपराध
हत्या 57
लूट 40
चोरी 389
दुष्कर्म 30
गोकशी 17
छेड़छाड़ 60
आर्म एक्ट 422
जुआ 109
एनडीपीएस 31
शराब 474

वर्जन :
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अधिकतर वारदातों का खुलासा कर दिया गया है। अपराधों को नियंत्रित करने में पुलिस ने ठोस रणनीति बनाई, जिसमें कामयाबी भी मिली। फरार बदमाशों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें