बागपत। मवी कलां गांव में एक होटल पर नौकर की लात घूंसों से पिटाई की गई। नौकर ने ग्राहक को खिलाई गई छह रोटी की जगह पांच रोटी होटल संचालक को बताई। जिस पर होटल पर ही काम करने वाले दूसरे व्यक्ति ने उसकी पिटाई की। घायल नौकर शंकर कुमार गांव सोमेसर जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला है। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
तीन जुआरी गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने हरिजन चौपाल से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले प्रवीण पुत्र करतार मिस्त्री, मित्तु रंगा पुत्र पीतम रंगा और सुभाष पुत्र स्वर्गीय रामशरण निवासी मोहल्ला देशराज को गिरफ्तार कर 610 रुपये की नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए।