बड़ौत (बागपत)। पठानकोट में सोमवार की रात मकान में घुसकर चार सशस्त्र युवकों ने रंजिश के चलते दो महिलाओं को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
घायलों में खेरूनिशा पत्नी दिलशाद और उसकी पुत्रवधू गुलिस्ता पत्नी जुल्फिकार निवासी जिवाना गुलियान हाल पठानकोट मोहल्ला बड़ौत के रहने वाले हैं। एक साल पहले जिवाना गुलियान में कुछ लोगों से इनके परिवार का झगड़ा हो गया और उन्होंने परिवार पर गोलियां बरसाई , इनमें एक को गोली भी लगी थी। इसी रंजिश के चलते वे गांव छोड़कर बड़ौत पठानकोट आकर रहने लगे थे। खेरूनिशा के पति दिलशाद और उसका बेटा जुल्फिकार कपड़े की फेरी का काम करते हैं। वे सोमवार को फेरी पर गए थे। घर में खेरूनिशा और उसकी पुत्रवधू गुलिस्ता मौजूद थे। तभी चार युवक आए जो हाथों में तमंचे लिए । उन्होंने तमंचों की बटों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जब शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।