बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव के मुकेश पुत्र वेदप्रकाश ने एसडीएम को शिकायत की कि दबंग लोगों ने गली में पशु बांधकर रास्ता बंद कर दिया है, उन्हें आने जाने में परेशानी होती है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम ने मामले की जांच पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
शहनाज को छपरौली ब्लाक का अध्यक्ष बनाया
बड़ौत (बागपत)। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उर्मिला सिंह ने रठौड़ा गांव निवासी शहनाज को छपरौली ब्लाक का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने ब्लाक अध्यक्ष को 20 दिन में कमेटी गठित करने के लिए निर्देशित किया।