फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरोजपुर में दिन दहाड़े ट्रैक्टर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में बंद पड़े ईंट-भट्ठे से पुरानी ईंट लेने गए ट्रैक्टर-ट्राली चालक से मारपीट कर पांच-छह बदमाश दिन दहाड़े ट्रैक्टर लूट ले गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया तो वे ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पहचान लिया है। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नौरोजपुर गांव निवासी कृष्णपाल ने बताया कि गांव में एक ईंट भट्ठा उखाड़ा जा रहा है। वह मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भट्ठे पर पुरानी ईंटे लेने गया था। इसी दौरान पांच-छह लोग आए और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तमंचे के बल पर बदमाश उससे ट्रैक्टर लूट ले गए। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पहचान लिया है। दोनों गांव के ही रहने वाले बताए गए है। कृष्णपाल ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि नौरोजपुर रोड पर पिछले पांच माह से लूटपाट की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। दिन ढलने के बाद इस मार्ग पर आवागमन बंद हो जाता है। जबकि यह मार्ग क्षेत्र के करीब 27 गांवों से होकर गुजरता है। यहां पर दिन भर लोगों को आना जाना लगता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें