फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव में मां बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रंजिश को लेकर कश्यप कॉलोनी में दबंगों ने पीड़ित महिला के घर पथराव कर दिया। इसमें मां बेटे समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार की रात में आठ बजे कश्यप कॉलोनी निवासी बिमला देवी ने बताया कि रंजिश को लेकर पड़ोस के कुछ युवकों ने साथियों के साथ मिलकर घर पर पथराव कर दिया। इसमें उनका बेटा गौरव भी घायल हो गया चीख पुकार सुनकार आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। पथराव होते ही कॉलोनी में भगदड़ मच गई। लोगों ने घर पर छुपकर जान बचाई। इस दौरान मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। महिला की तहरीर के पर आरोपियों की देर रात तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहंी हो सकी। थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते मारपीट हुई है, पथराव की बात गलत है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें