दोघट (बागपत)। दाहा गांव में सात दिन पहले विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
दाहा गांव में 26 अगस्त को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता शिमलेश को जिंदा जलाकर मार दिया था। इस मामले में शिमलेश के भाई अमित निवासी ओदरी जनपद शामली ने पति शिव कुमार, जेठ पुष्पेंद्र, ससुर चाप सिंह, सास राजो, ननद गुड्डी के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पति, जेठ, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया।