फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की टक्कर से कांवड़िया घायल, गंगाजल बिखरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस चौकी के पास हरिद्वार से मटका कांवड़ लेकर आ रहे दो कांवड़ियों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, इससे एक कांवड़ खंडित हो गई, इसे लेकर कांवड़ियों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हुआ। घायल कांवड़िया का सीएचसी पर उपचार कराकर पुलिस कर्मी के साथ बाइक पर हरिद्वार गंगाजल लेकर भेजा, पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हरिद्वार से मटका कांवड़ लेकर आ रहे सोनीपत हरियाणा के जितेंद्र और मुकेश दिल्ली-सहारनपुर यमनोत्री हाइवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक कांवड़ लेकर पहुंचे तो दिल्ली की ओर से बाइक पर आ रहे एक दूधिया ने उन्हें टक्कर मार दी, इससे जितेंद्र को चोट आई और मुकेश बाल-बाल बच गया और जितेंद्र की कांवड़ खंडित हो गई और गंगाजल बिखर गया। इस दुघर्टना के बाद कांवड़ियों मेें आक्रोश पैदा हो गया और वे हाइवे पर बैठ गए, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और घायल जितेंद्र का सीएचसी में उपचार कराया और उसे पुलिस कर्मी के साथ बाइक पर हरिद्वार गंगा जल लेकर भेजा। पुलिस ने बाइक सवार दूधिया राजीव पुत्र देशराज निवासी बड़ौली को हिरासत मेें ले लिया है। इस दुघर्टना के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था पर पैनी नजर रख दी और स्वयं सीओ रमानंद कुशवाहा ने यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें