बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में बृहस्पतिवार को नाली पर बंद लगा पानी रोकने के मामले मेें दो पक्षों मेें पहले कहासुनी और बाद मेें देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट कराई किया। बाद मेें हुई बैठक मेें लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।
पुलिस के अनुसार गांव के संजीव के यहां कुछ दिन बाद बच्चे का जन्मदिन था। बच्चे के जन्मदिन पर उसने बड़े कार्यक्रम करने की सोच रखी थी, लेकिन उसके पड़ोसी दीपक ने पानी निकासी की नाली रोकी हुई है। इससे संजीव के घर जाने वाले रास्ते पर जल भराव की स्थिति बनी है। जब संजीव ने दीपक से नाली खोलने को कहा तो वह उल्टे गाली गलौच करने लगे और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इससे लोगों मेें अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे गणमान्य और बुजुर्ग लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। बाद मेें देर शाम तक चली बैठक में दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। पुलिस ने कहा इस मामले मेें कोई तहरीर नहीं आई है। यदि आती है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।