फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज का कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति के साथ भेजा। इसको लेकर दलित समाज के लोगों ने कोतवाली में ंगामा किया। उन्होंने कहा पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही छात्रा को छोड़ दिया । छात्रा नाबालिग है। पुलिस ने इसकी भी जांच तक नहीं कराई। इस मामले में परिजन न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 10 मार्च को कक्षा सात की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में बहला फुसला अपहरण की ले जाने की धाराओं में मुकदमा केस कराया । रविवार को कोर्ट मैरिज कर छात्रा हाईकोर्ट के आदेश लेकर कोतवाली पहुंची । पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही हाईकोर्ट के आदेश पर छात्रा को उसके पति के साथ भेजा। इसे लेकर छात्रा के परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार को काफी संख्या में दलित समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कहा छात्रा के पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां मानसिक रूप से बीमार है। छात्रा की उम्र महज 14 साल है। पुलिस स्कूल के सर्टिफिकेट की जांच करा सकती है। छात्रा के जन्म तिथि के फर्जी कागजात तैयार कराकर गलत तरीके से कोर्ट मैरिज की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही छात्रा को पति के साथ कैसे भेजा। उसे नारी निकेतन भेजना चाहिए था या फिर परिजनों की सुपुर्दगी में देना था। उनका आरोप है कि छात्रा द्वारा दिखाए हाईकोर्ट के आदेश पर फर्जी है। पुलिस ने कागजातों की भी जांच तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें