दाहा गांव में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा घर में घुसकर युवक पर हमला करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने दोघट थानाध्यक्ष का घेराव किया। एसओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों ने कहा दाहा गांव में दो दिन पहले अमरपाल पुत्र फेरू को समुदाय विशेष के 8-10 युवकों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और तमंचों के बटों से हमलाकर घायल किया। विरोध करने पर अमरपाल की पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए थे। हमलावर 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। इस मामले में पुलिस ने मारपीट की मामूली धारा में मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि इस मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाए। एसओ ने उन्हें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें चरण सिंह, महीपाल, राज कुमार, सतपाल, हरपाल, अंकुर, नर्सिंग, रामबीर, राज सिंह, दिनेश, जयप्रकाश, तेजपाल, नीरज, विनेश, अनुज, अंकुर, मनोज, अजीत आदि रहे।