फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने चाकू से आतंकि कर बच्चे से किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने चाकू से आतंकित कर एक बच्चे के साथ कुकर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। पीड़ित बच्चे ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी दस साल का बच्चा शनिवार को खेत में परिजनों का खाना देने घर से निकला । जंगल (खेतों) में बाइक सवार दो युवकों में एक ने बच्चे को चाकू दिखाकर डराया और ईख के खेत में कुकर्म किया। वारदात के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गया। बच्चे ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें