फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के मकान का ताला तोड़कर डाल लिया अपना ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

शामली। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव ढिंढाली निवासी नीतू सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों से उसका विवाद है, लेकिन वह अभी अपनी ससुराल में ही रह रही है। आरोप है कि शनिवार को वह परिवार परामर्श केंद्र पर आई हुई थी। उसी दौरान उसको पता चला कि उसके मकान में दो युवक घुसे हुए हैं। पीड़िता ने डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस गांव में पहुंची और घर में घुसे दो युवकों को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसको घर से निकालने के लिए उसके कमरे पर लगे ताले को तोड़कर वहां पर दूसरा ताला लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें