फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, प्रत्यक्षदर्शियों से जानेंगे सच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा के नाव हादसे की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने लोगों से जानकारी जुटानी शुरू की। उन्होंने बताया प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे का सच जानेंगे। ग्रामीणों और पीड़ितों से बातचीत की जाएगी। हादसे से जुड़ी वीडियो और फोटो जुटाए जा रहे हैं, ताकि सच का पता लगाया जा सके। नाविक से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि सच पता चल सकें।
विज्ञापन

काठा नाव हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 11 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया । जबरन लाश उठाने के विरोध में काठा में गुस्साए कुछ युवकों ने महिला हेल्पलाइन की एक गाड़ी में आग लगाई। दिल्ली और लखनऊ तक हादसे की गूंज हुई। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने प्रकरण की जांच एसडीएम विवेक कुमार यादव को सौंपी है। सोमवार से एसडीएम ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि हादसे के समय की वीडियो और फोटो जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा पहले दिन लोगों से जानकारी ली गई है। कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलनी शुरु हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि हादसे के प्रत्यक्षदर्शी, गांव के मौअज्जिज लोगों और पीड़ित परिवारों से वजह का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। नाविक रिजवान से भी पूछताछ की जाएगी।

गले की फांस बन सकता है नाव हादसा
बागपत। जेल जाते समय नाविक रिजवान ने कहा मवी कलां गांव के चार लोग उससे नाव चलवाते थे। इसके लिए उसको प्रतिमाह दस हजार रुपये मिलते थे। जबकि नाव चलने का न ठेका ही छूटा हुआ है और न ही प्रशासनिक अफसरों से इसकी अनुमति ही ले रखी है। इसी स्थिति में नाव चलवाने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। पुलिस ने उनके नाम अपनी लिखा-पढ़ी में ले भी लिए हैं। जांच में चार नाम शामिल कर लिए गए हैं। नाविक का बयान सच निकला तो चारों लोगों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस वालों पर भी गिर सकती है गाज
बागपत। पुलिस वालों के लाठीचार्ज करने से कई पीड़ित घायल हुए थे। पीड़ितों के शरीर पर अभी भी चोट के निशान है। ऐसी स्थिति में पुलिस वालों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

सपा प्रतिनिधिमंडल काठा में आज
बागपत। सपा नेता शौकेंद्र पहलवान ने बताया सपा प्रतिनिधि मंडल एमएलसी राकेश यादव के नेतृत्व में मंगलवार को गांव काठा में जाएगा और वहां नाव हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेगा। इसके अलावा हादसे में घायल लोगों से भी हालचाल पूछेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें