फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ का वायरलेस सेट नहीं ढूंढ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा नाव हादसे के बाद पुलिस की चूक से हुए बवाल में सीओ बागपत का वायरलेस सेट गायब हो गया था। पुलिस अभी तक इसे नहीं ढूंढ पाई है। सीओ ने कहा वायरलेस सेट को बरामद करने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

काठा गांव में यमुना पार करते समय नाव पानी में डूब गई थी। इसमें 14 महिला और पांच पुरुषों की जान चली गई थी। पुलिस ने शवों के पास बिलखते लोगों पर बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा था। पुलिस से नाराज लोगों ने महिला हेल्प लाइन की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। इसमें सीओ बागपत दिलीप कुमार, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार समेत कई घायल हो गए थे। इस दौरान सीओ का वायरलेस सेट भी गायब हो गया । कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने वायरलेस की कनेक्टिविटी उसी समय बंद करा दी थी। पुलिस तभी से ही उसकी तलाश में जुटी है,लेकिन उसका कहीं पता नहीं। सीओ दिलीप सिंह ने कहा वायरलेस सेट की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें