फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद शिनाख्त, हत्या कर फेंकी थी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह बाद शिनाख्त, हत्या कर फेंकी थी लाश
विज्ञापन


बागपत। यमुना में पुराना कस्बे के पास करीब डेढ़ माह पूर्व मिले युवक के शव की शनाख्त फोटो के आधार पर हुई है। युवक सोनीपत के टांड़ा गांव का मंगलसेन था। परिजनों का दावा है कि उसके ही दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या की है। बाद में शव को यमुना में फेंक दिया था। पुलिस एक आरोपी से पूछताछ भी कर चुकी है।
विज्ञापन

युवक का शव नौ जुलाई को यमुना में तैरता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनाख्त न हो पाने के कारण खुद ही दाहसंस्कार कर दिया था। जानकारी मिलने पर युवक का भाई सुभाष और अन्य लोग सोनीपत की राई पुलिस के साथ शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। सुभाष ने फोटो के आधार पर मृतक की शनाख्त अपने भाई मंगलसैन के रूप में की। परिजनों का कहना है कि मंगलसैन सात जुलाई को घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। बाद में वापस घर नहीं लौटा। उनका कहना है कि मंगलसैन की उसके दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते चाकुओं से गोदकर हत्या की है। पुलिस एक आरोपी से पूछताछ कर चुकी है। राई थाना के एएसआई अनिल कुमार का कहना है कि केस की विवेचना चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें