फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद हत्याकांड के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
विनोद हत्याकांड के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन

बागपत। डगरपुर गांव के ईंट भट्ठे पर जेसीबी चालक की गोली मारकर दो साल पूर्व हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रेम ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद के जाफराबाद गनौली निवासी विनोद बंसल डगरपुर गांव के एक भट्ठे पर जेसीबी से मिट्टी खुदाई का कार्य करता था। उसके काम के भट्ठा मालिक पर करीब दो लाख रुपये बकाया था। 10 जून 2015 को रुपये देने के बहाने भट्ठा मालिक ने उसको भट्ठे पर बुलाया था। वहां पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव को कार में डालकर गाजियाबाद में फेंक दिया गया था। इसको लेकर भट्ठे पर भारी बवाल हुआ था। आगजनी और तोड़फोड़ कर दी गई थी। ट्रक, ट्रैक्टर समेत कई वाहन आग के हवाले कर किए गए थे। इस मामले में आरोपी प्रेम निवासी फलवरी (बुलंदशहर) फरार चल रहा था। आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस केस में यतेंद्र उर्फ अनिल पहले ही जेल जा चुका है। खेकड़ा इंचार्ज शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते ही आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें