फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना के दो आरोपियों के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोताना के दो आरोपियों के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

बागपत। किशोर आस मोहम्मद उर्फ आसू को आत्म हत्या के लिए उकसाने के दो आरोपियों के मकान पर पुलिस ने कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा किया। पुलिस का कहना है कि कोर्ट की अनुमति मिलते ही मकान की कुर्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी आस मोहम्मद का जनवरी माह में पुराना कस्बा के यमुना खादर में शव पेड पर लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की मां फैमिदा ने कोताना के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने कोताना के इरफान और दानिश को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी माना। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। कामयाबी न मिलने पर पुलिस ने उसके मकान की कुर्की करने की तैयारी शुरु कर दी। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू का कहना है कि दोनो आरोपियों के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। कोर्ट की अनुमति मिलते ही मकान की कुर्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें