फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में 15 बाइक सीज, 20 से ज्यादा के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग अभियान में 15 बाइक सीज, 20 से ज्यादा के चालान
विज्ञापन

मेरठ। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने शनिवार रात हापुड़ अड्डा चौराहे और गोला कुआं इलाके में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एसओ कोतवाली और लिसाड़ी गेट के साथ चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकांश बाइक चालकों के पास आरसी और डीएल नहीं मिले। कई बाइकों पर या तो नंबर प्लेट नहीं थी, या फिर नंबर सही से पहचान में नहीं आ रहे थे। एसपी सिटी ने ऐसे वाहन चालकों को फटकार लगाते हुए पुलिस को बाइक सीज करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने फोर्स के साथ हापुड़ रोड, गोला कुआं, लिसाड़ी रोड पर करीब एक घंटे का पैदल गश्त की। गोला कुआं पर कई संदिग्ध बाइक एक होटल के बाहर खड़ी मिलीं। जिसके बाद पुलिस ने सभी को सीज कर थाने भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि शहर में पर्स, चेन और कुंडल लूट की घटनाओं में सामने आया कि क भी लुटेरों की बाइक पर नंबर नहीं मिलता और कभी नंबर गलत पाया जाता है। अभियान के दौरान बीस से ज्यादा बाइकों के चालान किए गए जबकि 15 बाइक सीज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें