फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में झगड़ा करने पर दो कस्टेबल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस लाइन में दो पुलिस वालों ने अपने समर्थकों के साथ झगड़ा किया था। इस मामले में दोनो पुलिस वालों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। कांस्टेबल सुभाष चंद और कुवेंद्र सिंह के बीच 13 अगस्त को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी रात को दोनों अपने समर्थकों के साथ आपस में भिड़ गए थे। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले । इसमें दोनों पुलिस वालों समेत चार लोग घायल हो गए थे। एक घायल को मेरठ रेफर किया। तीन कांस्टेबल समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कांस्टेबल सुभाष और कुवेंद्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाद में उनकी कोतवाली से ही जमानत हो गई। इसे पुलिस अफसरों ने गंभीरता से लिया। एसपी डी प्रदीप कुमार ने दोनों पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया। उधर, कोतवाली पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन


पंचों और ग्राम प्रधान
को न्यायपीठ ने किया तलब
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में दो वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में पंचायत बैठी थी। पंचायत में आरोपी ने अपनी गलती मान ली थी। पंचों ने उसको माफ कर दिया था। उनके कहने पर पीड़ित परिवार ने तहरीर देने के बाद पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया था। इसको न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने गंभीरता से लेते पंचों और ग्राम प्रधान को तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें