बदमाशों ने दो बाइकों समेत
हजारों की नगदी, मोबाइल लूटे
बड़ौत (बागपत)। दो अलग-अलग स्थानों पर सशस्त्र बदमाशों ने दो बाइक समेत हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिए और विरोध करने पर एक व्यक्ति को तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया।
बृहस्पतिवार रात कंडेरा निवासी धीरज अपनी बाईक से बड़ौत से बिजरौल होते हुए कंडेरा जा रहा था। जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंचा तो तीन तमंचेधारी बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उसकी बाइक और 15 हजार रुपये लूट ले गये। इसकी सूचना 100 डायल पुलिस को दी गई। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी गई। वहीं शुक्रवार को पूर्वी यमन नहर की पटरी पर शताब्दी नगर निवासी शादाब को बदमाशों ने तमंचों के बल पर रोक लिया और उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचों की बटों से घायल कर दिया और भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।