फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति को लेकर कर्मचारी और प्रबंधक में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क को लेकर समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी और एक कॉलेज के प्रबंधक आमने-सामने हो गए। अफसर के सामने ही नोकझोंक हुई। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। समाज कल्याण अधिकारी ने मामला शांत किया और आरोप सिद्ध होने पर आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में एक कॉलेज के प्रबंधक और समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी के बीच अफसर के सामने ही नोकझोंक हुई। छात्रवृत्ति में गड़बड़ी करने का आरोप कर्मचारी पर उछाला गया। जबकि कर्मचारी ने इसका विरोध किया। प्रबंधक और कर्मचारी के बीच कहासुनी होती रही। अफसर ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। उधर, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी एनएन अग्निहोत्री ने कहा कार्यालय में कोई नोकझोंक नहीं हुआ है। छात्रवृत्ति के मामले में बातचीत चल रही थी। छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें