फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमाने के बहाने पत्नी को यमुना में धक्का दिया, गोताखोरों ने बचा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। घरेलू कलह के चलते पति अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने यमुना किनारे ले गया। पति ने पत्नी को गहरे पानी में धक्का दे दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने किसी तरह बचाया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है, जबकि महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शनिवार को खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी कैलाश अपनी पत्नी के साथ सोनीपत के जगदीशपुर गांव गया । यहां से वापस लौटते वक्त कैलाश घुमाने के बहाने अपनी पत्नी को यमुना के पक्का घाट के निकट लेकर चला गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी को गहरे पानी में धक्का दे दिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो किसान मौके पर जमा हो गए। गोताखोर नौशाद, इरफान और शरीफ ने महिला को बाहर निकाला। मौके से भागने की कोशिश कर रहे कैलाश को किसानों ने दबोच लिया। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एसएसआई हेमेंद्र बालियान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने घरेलू कलह और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते यह कदम उठाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें