फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी कराने के लिए दोनों परिवार के लोगों को थाने बुलाकर बातचीत की। दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए है। दस दिन बाद प्रेमी युगल की शादी की जाएगी। पुलिस ने युवक व युवती को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शामली जनपद के एक गांव निवासी युवक 15 दिन पहले लेकर फरार हो गया । युवती के परिजनों ने युवक पर बहला फुसला कर ले जाने की आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की । मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी युगल को सहारनपुर से बरामद कर लिया। दोनों को थाने ले आई। दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलाकर शादी करने के लिए बातचीत की। दोनों के परिवार वाले शादी करने के लिए राजी हो गए। दस दिन बाद शादी करने का निर्णय लिया। पुलिस ने युवक व युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि दोनों के परिजन उनकी शादी करने के लिए तैयार हो गए है। दस दिन बाद शादी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें