फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर के युवकों ने टीएसआई से की थी अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर टीएसआई के का साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने सरूरपुर गांव के दो सगे भाइयों के खिलाफ धारा 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। बाद में पुलिस ने दोनों को ही कोतवाली से जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक पर बुधवार की रात में करीब दस बजे टीएसआई लोकेंद्र शर्मा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी समय कार में सवार तीन युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। इससे वहां अफरा तफरी मच गई थी। इस दौरान वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने तीन युवकों को पकड़कर लिया और तीनों को पकड़कर कोतवाली ले आई । पुलिस कार को भी कोतवाली ले गई। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने पकड़े गए तीन में से दो युवकों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों का धारा 34 के तहत चालान किया। पुलिस ने बुधवार की रात्रि में दोनों को कोतवाली से जमानत पर छोड़ दिया। दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस ने आरोपियों की कार का भी चालान काटा। उधर, एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रथम दृष्ट जांच में कार में सवार अन्य एक युवक का कोई कसूर नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें