फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में जान, बिना हेलमेट नाबालिग दौड़ा रहे दुपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सड़कों पर नाबालिग भी यातायात नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना हेलमेट के पुलिस के सामने वाहन लेकर निकल जाते हैं। अभिभावकों की अदूरदर्शिता और पुलिस के ढीले रवैये से हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

जिले में पुलिस 17 से 22 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है। यातायात पुलिस वाहन चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने में लगी हुई है, लेकिन नाबालिग यातायात नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी नाबालिग सड़कों पर दुपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। पुलिस कर्मियों के सामने से वाहन लेकर निकल जाते हैं और पुलिस कर्मी देखते रहते हैं। नाबालिगों के खिलाफ भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। 14 से 17 साल के किशोर और किशोरी सड़कों पर दुपहिया वाहन चलाते देखे जा सकते हैं। उनके माता-पिता भी उन्हें वाहन चलाने से नहीं रोकते हैं। बिना हेलमेट के नाबालिगों की जान खतरे में है। परिजनों को ये पता होते हुए भी कि नाबालिग कोई भी वाहन नहीं चला सकते, लेकिन इसके बाद भी उन्हें बाइक और स्कूटी की सवारी की छूट दी जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट के नाबालिगों की मौत के मामले भी सामने आ चुके हैं।
परिजन ही अपने बच्चों को यातायात के नियम तोड़ने से रोक सकते हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सड़कों पर दुपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों को हेलमेट के प्रति पुलिस जागरूक करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें