फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़ित के भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

एक कस्बा निवासी युवक ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर बताया कि कस्बे के ही एक युवक ने एक वर्ष पहले उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर उसके अश्लील फोटो खींचे। बाद में युवक ने उसकी बहन के फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बहन ने कुछ दिन पहले इसका विरोध किया तो युवक ने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। शनिवार की सुबह आरोपी युवक उनके घर पहुंचा और उसकी बहन को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। बहन के शोर मचाने पर लोग आ गए तो युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। युवक के खिलाफ इससे पहले भी एक युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला काफी चर्चित हुआ था। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें