सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तेड़ा गांव में शुक्रवार की रात में खेत की डोल काटने का विरोध करने पर चार लोगों ने किसान को लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित किसान ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
तेड़ा गांव निवासी कैलाश चंद पुत्र रामा नंद ने बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की रात 10 बजे के लगभग परिवार के ओमपाल ने उसके खेत की डोल काट दी। वह खेत में पहुंचा और डोल काटने का विरोध किया। ओमपाल पक्ष ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने सिंघावली अहीर थाने में तेड़ा गांव निवासी ओमपाल, उसकी पत्नी गोमती, बेटा राहुल व दामाद प्रवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।