फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय पर तैनात गनमैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन कार्यालय पर तैनात गनमैन को पीटा
विज्ञापन

बागपत। मेरठ रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर तैनात गनमैन से दो युवकों ने मारपीट की और पिस्टल छीनने का प्रयास किया। पीड़ित ने हमलावरों पर जेब से 10 हजार रुपये निकालने का आरोप लेते हुए तहरीर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के जौनमाना गांव निवासी जितेंद्र धामा बागपत में मेरठ रोड स्थित एक्सईएन राजीव कुमार आर्य कार्यालय में गनमैन पद पर तैनात है। शुक्रवार को वह बाहर पार्किंग में लोगों की बाइक खड़ी करा रहा था। इसी समय एक युवक बाइक लेकर आया और उसने बाइक गेट के सामने खड़ी कर दी। गनमैन ने बाइक को पार्किंग में खड़ी करने कहा तो उनमें कहासुनी हो गई। युवक का भाई कार्यालय में संविदा कर्मचारी है। उसने अपने भाई को बुला दिया। दोनों ने गनमैन की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसकी जेब से 10 हजार रुपये की नगदी निकाल ली और उसकी पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी एक युवक को हिरासत में लिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें