फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालैनी थाने में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। थाने में युवती ने पुलिस कस्टडी में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती सात दिन पहले प्रेम-प्रसंग के चलते घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को वृंदावन से युवती को बरामद कर थाने ले आई थी। पुलिस का कहना है कि युवती भूखी थी, जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती प्रेम-प्रसंग के चलते तीन जून को घर से लापता हो गई थी। युवती के घरवाले उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती गांव के ही एक युवक से प्यार करती है। छह जून को युवती के पिता के तहरीर पर बालैनी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई थी। युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शक जताया तो पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने पुलिस को बताया कि युवती उससे शादी करना चाहती है। जबकि वह उससे प्यार नहीं करता। सोमवार सुबह युवक के मोबाइल पर युवती का फोन आया तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मोबाइल की लोकेशन से मथुरा के वृंदावन पहुंची। सोमवार देर रात पुलिस युवती को लेकर थाने आ गई। बुधवार सुबह युवती ने बालैनी थाने में ही पुलिस कस्टडी में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद युवती की हालत बिगडने लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती आईसीयू में भर्ती है। पुलिस कस्टडी में युवती के जहरीला पदार्थ खाने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है। बालैनी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पंत ने बताया कि युवती पिछले कई दिनों से भूखी थी। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन नहीं किया।

डॉक्टर ने कहा, युवती के शरीर से निकला जहरीला पदार्थ
बालैनी। देव भूमि हॉस्पिटल बालैनी के डा. एसपी यादव ने बताया कि युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया है। पेट की सफाई के दौरान युवती के शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला गया है। युवती ने जिस जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, पुलिस ने उस पुड़िया को डॉक्टर को दिखाया था।
विज्ञापन


पुलिस पर युवक को टॉर्चर करने का आरोप
बालैनी। थाने में जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली युवती का जिस युवक से प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है, वह युवक भी निजी अस्पताल में भर्ती है। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के भाई ने बताया कि सोमवार की रात युवती को बरामद करने के बाद पुलिस उसके भाई को भी घर से उठाकर ले आई थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने रातभर उसके भाई को टॉर्चर किया। मंगलवार की सुबह पुलिस की पिटाई से घायल युवक की भी हालत बिगड़ गई। हालत बिगडने के बाद उसने पुलिस से घंटों मिन्नतें की, उसके बाद ही पुलिस ने उसके भाई को उसे थाने से ले जाने दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि बालैनी पुलिस उनके परिवार को बिना वजह प्रताड़ित कर रही है, जबकि उसके भाई की इसमें कोई गलती नही है। युवती उससे एकतरफा प्रेम करती है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पंत ने बताया कि युवक को पथरी का दर्द हुआ था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी किसी ने पिटाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें