फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबला गांव के दस युवकों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चौहल्दा गांव में दलित बस्ती में अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट एवं हवाई फायरिंग करने के मामले में पाबला गांव के दस युवकों के खिलाफ एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

चौहल्दा गांव में छह जून को विकास पुत्र रमेश नहर पर घूमने जा रहा था। रास्ते में पाबला गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। वह घर आ गया था। कुछ देर बाद दस युवक तमंचे, लाठी-डंडे लेकर चौहल्दा गांव की दलित बस्ती में पहुंच गए। अनुसूचित जाति के लोगों को जाति सूचक शब्द कहे और उन्होंने विकास की बेरहमी से पिटाई की, जिसमें वह घायल हो गया। घायल के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नौ जून की रात्रि में भी आरोपियों ने दलित बस्ती में हवाई फायरिंग की थी। सोमवार को पीड़ित ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पाबला गांव निवासी चमन के दो बेटों व आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें