फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दबिश, पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। थाना चांदीनगर क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी और गढ़ी नवादा में दो गैस एजेंसियों में हुई लाखों की लूटपाट का पुलिस 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। जबकि वारदातों के खुलासा के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। पुलिस को आशंका है कि नकाबपोश बदमाश आसपास के किसी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने बागपत के अलावा गाजियाबाद जनपद में कई स्थानों पर दबिश दी, कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

घिटौरा गांव निवासी विनोद पुत्र गोपी चंद की गढ़ी कलंजरी-घारीपुर मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी परिसर में शनिवार को करीब डेढ़ बजे कर्मचारी राहुल, हरेंद्र, रोहित, चिंटू, कुलदीप को गन प्वाइंट पर लेकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की । एक बदमाश मुंह पर कपड़ा चपेटे हुए थे। इस घटना के करीब आधे घंटे बाद तीनों बदमाशों ने गढ़ी नवादा-फुलेरा मार्ग स्थित जवाहर गैस एजेंसी परिसर में कर्मचारी विजय, लख्खी, भूपेंद्र और राकेश को बंधक बनाकर 25 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया था।
थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े दो गैस एजेंसियों पर लूटपाट की घटना होने से पुलिस में हड़कंप मच गया था। एएसपी रण विजय सिंह ने पहुंचकर घटना स्थलों का निरीक्षण किया । एएसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई। पुलिस ने बागपत के अलावा गाजियाबाद जनपद में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को आशंका है कि नकाबपोश बदमाश आसपास के गांव का ही रहने वाला है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से बदमाशों का पता लगाने में लगी हुई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें