फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में युवक को छुरी से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। मेन बाजार बिनौली में रविवार को सुबह के समय कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को छुरी मार दी। युवक को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत रेफर किया।
विज्ञापन

गांव में दो दिन पहले एक ही समुदाय के इंतजार उर्फ काला पुत्र अब्दुल शकुरा व नसीमुद्दीन उर्फ बानो पुत्र शाहबुद्दीन के बच्चों में झगड़ा हो गया । इसके बाद बच्चों के परिजनों में मारपीट हो गई। उसी दिन मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह करा दी, लेकिन खतौली रह रहे इंतजार के भाई इकरार उर्फ बाबू को जब इस बात का पता चला तो वह आग बबूला हो गया और बिनौली आ पहुंचा। घर से डंडा लेकर नसीमुद्दीन की तलाश में बाजार की ओर निकल पड़ा। मेन बाजार में दोनों का आमना सामना हो गया। गाली गलौच के बाद दोनों में मारपीट भी हुई। इसी दौरान नसीमुद्दीन छुरी से इकरार उर्फ बाबू को बुरी तरह से गोदकर फरार हो गया। इकरार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर हालत में बाबू को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बागपत रेफर किया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। घायल के भाई रहीसुदीन ने थाने में नसीमुद्दीन और इकरामुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें