शहर के गायत्रीपुरम निवासी युवक पर पांच दिन पहले निवाड़ा के जंगल में सरिया और चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गायत्री पुरम बागपत निवासी फरमान पुत्र गुल्ली पर चार जून को पांच लोगों ने निवाड़ा गांव के जंगल में सरिया और चाकू से हमला बोल दिया था। झगड़े में वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना वाले दिन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुक्का उर्फ रईस, बाल्ला व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
गोल गप्पे नहीं खिलाने पर विवाद, दो घायल
बागपत। शुक्रवार की शाम में राष्ट्र वंदना चौक के पास सरूरपुर गांव निवासी बिजेंद्र और सोनू ठेली पर गोल गप्पे खा रहे थे। उन्होंने गोल गप्पे में आलू भरने को कहा तो ठेली वाले ने आलू भरकर गोल गप्पे नहीं दिए। इस पर उनमें विवाद हो गया। ठेली वाले ने अपने तीन-चार साथी बुला लिए और दोनों की पिटाई कर दी। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।