फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी बदमाश वसीम को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी बदमाश वसीम को जेल भेजा
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शनिवार रात घायल अवस्था में पकड़े गए 20 हजारी इनामी बदमाश को रविवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात पूर्वी यमन नहर बावली झाल के पास पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश वसीम उर्फ चूहा निवासी कुरैशियान मौहल्ला पट्टी चौधरान को गिरफ्तार किया था और उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसका एक साथी भाग निकला था। मुठभेड़ में एसआई पंकज की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी थी। लेकिन वे बच गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस वसीम को रविवार सुबह कोतवाली ले आई और वहां से उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अभी उसका एक साथी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें